Total Pageviews

Pageviews last month

Thursday 20 November 2014

Lesson - 11 Bhaarat Gaan

भारत - गान

मौखिक प्रश्न  - उत्तर
 
क.  ' सारे जगत को अपना परिवार मानता है'.
ख.  'धरती पर स्वर्ग की कल्पना है यदि कहीं पर'.
ग.  ' दे चंद्रयान नारा अपना महान भारत ' . '

उ.  क.  'वसुधैव कुटुम्बकम' यानी पूरा विश्व ही एक कुटुंब है , कुम्बा है, परिवार है. ऐसा भारतीय लोग तब कल्पित कर चुके थे जब ' ग्लोबल विलेज' या 'ग्लोबलाइज़ेशन ' जैसा शब्द किसी के ध्यान में न आए होंगे. विश्वग्राम और वैश्वीकरण के बारे में किसी ने सोचा तक ना था।

ख. ऐसा कहा और माना जाता है कि  स्वर्ग में सब सुख होते हैं।  हरियाली होती है, झीलें होती है, फूलों से लड़े बाग़ होते हैं।  देवता शिकारों में बैठ कर जल - विहार करते हैं. यह सब स्वर्ग के रूप में कश्मीर में है।  सो कह सकते हैं कि  धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है, तो वह कश्मीर में है।

ग.  भारत का चंद्रयान नामक अंतरिक्षयान चन्द्रमा तक पहुँचने में सफल रहा है।  इससे दुनिया को अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में हमारी क्षमताओं का पता चल गया।  वह दिन दूर नहीं अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धानिक, वैज्ञानिक, अन्य ग्रहों तक अंतरिक्ष यान  भेजेंगे।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न उत्तर

१.  भारत को' धरती का स्वर्ग' क्यों कहा जाता है ?

उ.  भारत की भौगोलिक स्तिथि, सांस्कृतिक वैभव, ऋतू - परिवर्तन , रीती - रिवाज़ आदि की उत्कृष्टता, इसे अन्य देशों से अलग स्थापित करती है।  यहां अनेक नदिया धरती को उर्वर बनाए रखती हैं , तो पर्वत श्रृंखलाएँ  ऋतू - चक्र को प्रभावित करती हैं।  यहां की भौतिक और बौद्धिक सम्पदा से पाश्चात्य देश सदा आकर्षित होते रहे हैं।  यहां के प्राकृतिक दृश्य सहज ही सब का मन मोह लेते हैं।  इसी आधार पर भारत को धरती का स्वर्ग कहा गया है। 

२.  हमें किनका ऋणी होना चाहिए और क्यों ?

उ.  कविता के आधार पर कहा जा सकता है कि  जिस किसी ने भी भारत को समृद्ध करने के लिए अपना बलिदान दिया, हमें उन सबका ऋणी होना चाहिए. जैसे सैनिक, वैज्ञानिक, राजनितिक, विचारक, दार्शनिक आदि।

३.  'जल, जीव और जीवन-संभावना शशि पर' भावार्थ स्पष्ट कीजिए।

उ.  इससे कवि ने चंद्रयान के माध्यम से भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की ओर  संकेत किया है।  वे कहना चाहते हैं कि  वह दिन दूर नहीं जब हमारे वैज्ञानिक चन्द्रमा पर जा-जीव और जीवन खोजकर बस्तिया बनाने में सफल होंगे। 

४.  कल्पना और सुनीता कौओं हैं ?

उ.  कल्पना चावला करनाल की रहने वाली थीं।  वे 'नासा' की ओर  से एक बार अंतरिक्ष में हो आई थीं।  वे अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।  उन्हें पुन : स्पेस में जाने के लिए चुना गया था।  दुर्भाग्यवश  दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान अंतरिक्षयान के क्षतिग्रस्त हो जाने से उनकी मृत्यु हो गई।  इसी प्रकार सुनीता विलियम्स चाँद पर कदम रखने वाली दूसरी भारतीय्या महिला थीं। 

जीवनमूल्यपरक प्रश्न - उत्तर

१.  भारत के नागरिक होने के कारण आपके कुछ अधिकार भी हैं तो कर्त्तव्य और ज़िम्मेदारी भि. आप उन्हें कैसे पूरा करना चाहेंगे ?

उ.  किसी भी नागरिक को उसके देश का संविधान कुछ मौलिक अधिकार देता है तो उससे कुछ कर्तव्यों का पालन करने की आशा भी करता है।  भारत का नागरिक होने के नाते मुझे छ : मौलिक अधिकार प्राप्त हैं, जिनका मैं निर्भय होकर  उपयोग कर सकता हूँ।  इसी के साथ मेरे कुछ कर्त्तव्य भी हैं , जैसे , अपने राष्ट्रीय रतिकों का सम्मान करना , अपने संविधान की मर्यादा का पालन करना, अपने किसी भी कार्य से अपने राष्ट्र की छवि धूमिल होने का अवसर न देना , देश में आतंरिक अमन - शान्ति बनाए रखने में अपना योगदान देना, राष्ट्रीय संपत्ति को क्षति न पहुंचाना. सुसभ्य नागरिक की तरह आचरण करके और शांतिप्रिय सहरी की तरह  जीवनयापन करना चाहिए। 

बस ख़त्म।

सबकी दोस्त ,

लक्ष्मी आर श्रीनिवासन।  :-)))

4 comments: