Total Pageviews

Pageviews last month

Monday 21 July 2014

Sanskrit Lesson - 2

मम विद्यालयस्य नाम  'आदर्श विद्या मन्दिर' अस्ति . एष: विद्यालय: नगरस्य एकस्मिन् सुरम्ये स्थले स्थितमस्ति . अत्र सप्तति: शिक्षक - शिक्षिक: च पाठयन्ति . अत्र सहस्रद्वयम् छात्रा: पठन्ति .

मेरे विद्यालय का नाम 'आदर्श विद्या मंदिर' है।  यह विद्यालय नगर के एक अति सुन्दर स्थल में स्थित है।  यहां सत्तर अध्यापक एवं अध्यापिकाएं पढ़ाते हैं।  यहाँ दो हज़ार छात्र पढ़ते हैं। 

विद्यालये एकं सुन्दरं उद्यानं अस्ति . यत्र मनोहराणि पुष्पाणि विकसंति।  मम विद्यालये एक: पुस्तकालय: अपि अस्ति।  यत्र छात्रा: पुस्तकानि पठन्ति।  मम विद्यालये एका विज्ञान प्रयोगशाला, एका गणित प्रयोगशाला च अस्ति।  विद्यालये एक: संगणककक्ष: अपि  अस्ति। 

विद्यालय में एक सुन्दर उद्यान (बगीचा) है।  यहाँ सुन्दर (मनमोहक) फूल खिलते हैं।  मेरे विद्यालय में एक पुस्तकालय भी  है।  यहाँ छात्र पुस्तक पढ़ते हैं।  मेरे विद्यालय में एक विज्ञान प्रयोगशाला और गणित प्रयोगशाला है।  विद्यालय में एक कम्प्यूटर कक्षा भी है। 

शिक्षाया : क्षेत्रे मम विद्यालय: संपूर्णे देशे प्रसिद्ध: अस्ति . अत्र पठनाय दूरत: अपि छात्रा: आगच्छन्ति . मम विद्यालयस्य सर्वे अध्यापका: शिक्षायां अतीव निपुणा: , योग्या: च सन्ति .

शिक्षा के क्षेत्र में मेरा विद्यालय पूरे देश में प्रसिद्ध है।  यहाँ पढ़ने के लिए दूर - दूर से छात्र आतें हैं।  मेरे विद्यालय के सारे अध्यापकगण शिक्षा में बहुत ही निपुण और योग्य हैं। 

विद्यालये  प्रतिसप्ताहे बालसभा अपि आयोज्यते।  प्रतिवर्षे वार्षिकोत्सव: अपि आयोज्यते . क्रीडाया: क्षेत्रे अपि मम विद्यालयस्य प्रमुख स्थानं अस्ति . अहं आत्मनं गर्वित: , भाग्यशाली च अनुभवामि  य: अस्मिन् अत्युत्तमे विद्यालये पठामि .

विद्यालय में प्रति सप्ताह बाल सभा का भी आयोजन होता है।  प्रति वर्ष वार्षिकोत्सव भी आयोजित किया जाता है। खेल के क्षेत्र में भी मेरे विद्यालय का प्रमुख स्थान है।  मैं स्वयं को बहुत गर्वित और भाग्यशाली महसूस करता हूँ कि  मुझे इस विद्यालय में पढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ। 

मम विद्यालयस्य परिक्षाफ़लम् प्रतिवर्ष श्रेष्ठं भवति . एतादृशा : विद्यालया: देशस्य गौरवा: भवन्ति .

मेरे विद्यालय का परीक्षाफल हर वर्ष बहुत अच्छा होता है।  ऐसे विद्यालय देश के गौरव हैं। 

No comments:

Post a Comment